जगदलपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित उप अंकेक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के तीन परीक्षा क...
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित उप अंकेक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की कड़ी निगरानी और व्यापक व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा के लिए कुल 1,064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जि कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। नमें से 662 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 402 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 62.2 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
केंद्रवार उपस्थिति के अनुसार, शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंजीकृत 360 अभ्यर्थियों में से 226 उपस्थित रहे, जबकि 134 अनुपस्थित रहे। झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में भी 360 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से सर्वाधिक 233 ने परीक्षा दी और 127 अनुपस्थित रहे। वहीं शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 344 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 203 उपस्थित तथा 141 अनुपस्थित दर्ज किए गए।
कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन की सुव्यवस्थित व्यवस्था और समयबद्ध संचालन के चलते पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


No comments