Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

EMRS चयन परीक्षा में अबूझमाड़ के बालक आश्रम तोके का शानदार प्रदर्शन, प्रथम मेरिट सूची में 6 विद्यार्थियों का चयन

यह भी पढ़ें -

नारायणपुर(विमलेंदु शेखर झा):     अबूझमाड़ के दूरस्थ क्षेत्र स्थित बालक आश्रम तोके ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासि...

नारायणपुर(विमलेंदु शेखर झा):    अबूझमाड़ के दूरस्थ क्षेत्र स्थित बालक आश्रम तोके ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एकलव्य आवासीय विद्यालय (EMRS) चयन परीक्षा 2026-27 की प्रथम मेरिट सूची में आश्रम के छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस सफलता से विद्यार्थियों, अभिभावकों और आश्रम परिवार में खुशी का माहौल है।

चयनित विद्यार्थि संस्था की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ अधीक्षक बुधराम कुमेटी के मार्गदर्शन, नियमित रात्रिकालीन अध्ययन, स्मार्ट क्लास, शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया जा रहा है। यों में दिनेश कुमेटी, गोदू राम ध्रुव, अर्जुन उसेंडी, विराट सलाम, अंशुमान उसेंडी और संजय पददा शामिल हैं। ये सभी छात्र अबूझमाड़ के दूरस्थ गांवों से आते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह सफलता अर्जित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विशेष बात यह है कि इसी शैक्षणिक सत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में भी बालक आश्रम तोके के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ था। लगातार मिल रही इन सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि उचित मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने पर दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

संस्था की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ अधीक्षक बुधराम कुमेटी के मार्गदर्शन, नियमित रात्रिकालीन अध्ययन, स्मार्ट क्लास, शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया जा रहा है।

अधीक्षक बुधराम कुमेटी ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ अध्ययन कर समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ. राजेंद्र सिंह, मंडल संयोजक वासुदेव भारद्वाज, अजय तिवारी सहित संस्था के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि बालक आश्रम तोके से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय तथा जवाहर उत्कर्ष चयन परीक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में चयनित हो रहे हैं। यह उपलब्धि संस्था की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण मानी जा रही है।

No comments