जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर याताया...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर यातायात पु यातायात डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश पर जिलेभर में ओवर स्पीड, अवैध ब्लैक फिल्म और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग नहीं करने और सभी यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। लिस ने ओवर स्पीड और वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत जून माह में ओवर स्पीड के 308 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई, जबकि ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर भी सख्ती से कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान एक कार के शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगी मिली, जिसे मौके पर ही हटवाया गया और चालक को नियमानुसार कार्रवाई के साथ यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि इससे वाहन के अंदर की गतिविधियां स्पष्ट नहीं दिखतीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई आती है। ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश पर जिलेभर में ओवर स्पीड, अवैध ब्लैक फिल्म और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग नहीं करने और सभी यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की।
यातायात पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। आने वाले दिनों में भी जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


No comments