बीजापुर: विकासखंड बीजापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चेरपाल ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत आयोजित बाह्य मूल्यां...
बीजापुर: विकासखंड बीजापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चेरपाल ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत आयोजित बाह्य मूल्यांकन को सफलतापूर्वक पूरा कर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) के नेतृत्व में हुए इस मूल्यांकन में सामान्य प्रशासन, ओपीडी, आईपीडी, प्रयोगशाला, लेबर रूम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, संक्रमण नियंत्रण, दवा प्रबंधन, स्वच्छता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अभिलेख संधारण सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। है। यह सफलता क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
03 एवं 04 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC), नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने PHC चेरपाल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं, प्रबंधन व्यवस्था और गुणवत्ता मानकों का विभिन्न बिंदुओं पर गहन मूल्यांकन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) के नेतृत्व में हुए इस मूल्यांकन में सामान्य प्रशासन, ओपीडी, आईपीडी, प्रयोगशाला, लेबर रूम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, संक्रमण नियंत्रण, दवा प्रबंधन, स्वच्छता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अभिलेख संधारण सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।
मूल्यांकन प्रक्रिया में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला जनस्वास्थ्य नर्सिंग अधिकारी (DPHNO), विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM), BDM, BAM, STS, MTS, RBSK टीम, चिकित्सा अधिकारी, PHC प्रभारी, सेक्टर सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), RHO (पुरुष एवं महिला), स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और मितानिनों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मूल्यांकन दल को आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी उपलब्ध कराते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे स्वास्थ्य दल के समर्पण, बेहतर समन्वय और टीमवर्क को दिया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ दल द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
स्वास्थ्य विभाग ने PHC चेरपाल की इस सफलता को जिले में गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाएगा।



No comments