Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी पर सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.250 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

सुकमा(विमलेंदु शेखर झा):   जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकमा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ए...

सुकमा(विमलेंदु शेखर झा):   जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकमा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20.250 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से कुम्हाररास से पुसमीपारा बायपास रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर सुकमा कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-26J-6283 को रोककर चालक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 बोतल किंगफिशर बीयर (650-650 मिलीलीटर) एवं एक बोतल मैकडॉवेल्स नं.1 व्हिस्की (750 मिलीलीटर) सहित कुल 20.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,750 रुपये है। पुलिस ने शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मौके पर ही जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार बघेल (33 वर्ष), पिता सुकुलधर बघेल, निवासी ग्राम टेमरूटिकरा, पाकेला, जिला सुकमा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सुकमा पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब, नशे के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

No comments