Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस का हमला, जावेद खान ने उठाए रोजगार और बेरोजगारी के मुद्दे

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने भारतीय ...

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा):

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए इसे "जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला अभियान" बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा मोर्चा नए युवाओं को जोड़ने के बजाय पुराने सदस्यों की पुनः ज्वाइनिंग कराकर सदस्यता अभियान को सफल दिखाने का प्रयास कर रहा है।

जावेद खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि प्रदेश में युवाओं का भाजपा से मोहभंग हो चुका है और वर्तमान पीढ़ी रोजगार, शिक्षा तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बेरोजगारी की समस्या कम होने के बजाय बढ़ी है तथा पूर्ववर्ती सरकार के समय मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता भी बंद कर दिया गया।

उन्होंने भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया से सवाल किया कि प्रदेश के युवा आखिर किस उपलब्धि के आधार पर भाजपा से जुड़ेंगे। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान किए गए रोजगार और शिक्षक भर्ती के वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्तर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों के युवा आज भी रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं।

जावेद खान ने यह भी दावा किया कि प्रदेश का GenZ वर्ग अब राजनीतिक रूप से जागरूक हो चुका है और केवल सदस्यता अभियान चलाने से युवाओं का विश्वास नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार सृजन और वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।

हालांकि, इन आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी या भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से इस प्रेस विज्ञप्ति के जारी होने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।













No comments