Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मिशन गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस पहुंची साडगुड, ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

यह भी पढ़ें -

सड़क, पेयजल, खाद और स्कूलों में किताबों की कमी सहित कई मुद्दे उठाए, समाधान का दिलाया भरोसा जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। बस्तर जिला कांग्रेस ...

सड़क, पेयजल, खाद और स्कूलों में किताबों की कमी सहित कई मुद्दे उठाए, समाधान का दिलाया भरोसा

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे "मिशन गांव चलो अभियान" के तहत शनिवार को ग्राम साडगुड में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित 'चाय पर चर्चा' में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई विकास कार्य रुके हुए हैं, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है तथा नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के बावजूद स्कूलों में अब तक पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंची हैं।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी।

सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनावी वादों तक सीमित रह गई है और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, गरीब, किसान और आमजन के हितों की आवाज उठाती रही है। मिशन गांव चलो अभियान का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना, संवाद स्थापित करना और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष चमनलाल देहारी, तूरू नाग, तुलाराम सेठिया, सुखराम बघेल, नीतीश शर्मा, सुंदरलाल सेठिया, लखपती देहरी, श्याम सुंदर, राजू, राजकुमार नाग, गणेश बघेल, खीरेंद्र यादव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments