रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। ...
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जगदलपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरा प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों का उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए कर रही है। पार्टी ने रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसकी निंदा की। न कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों का उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए कर रही है। पार्टी ने रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसकी निंदा की।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में जांच एजेंसियों का उपयोग निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए, न कि राजनीतिक प्रतिशोध के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने और कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से ईडी, आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई जारी रही तो कांग्रेस प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन तेज करेगी।
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी और विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।
प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को भी उठाया तथा सरकार पर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, चम्पा ठाकुर, कोमल सेना, रविशंकर तिवारी, सुभाष गुलाटी, विजय सिंह, अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, महेश द्विवेदी, बलराम यादव, संतोष सेठिया, निकेत राज झा, दयाराम कश्यप, रोजविन दास, राजेंद्र पटवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments