Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

शिक्षा, छात्रावास और मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा, गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें -

नारायणपुर:  कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने देवगांव स्थित पीएम श्री पोर्टा केबिन स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, छात्रावास और अन्य मूलभू...

नारायणपुर: कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने देवगांव स्थित पीएम श्री पोर्टा केबिन स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, छात्रावास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय, छात्रावास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा अनुपयोगी भवनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और आवश्यक सुधार समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद, पुस्तकालय और प्रयोगात्मक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

No comments