जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को टाउन हॉ प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश ला...
जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को टाउन हॉ प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने अपने संबोधन में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। वहीं सांसद महेश कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। ल स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ जनसेवा और राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने अपने संबोधन में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। वहीं सांसद महेश कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
सम्मेलन में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, बलदेव मण्डावी, महापौर संजय पाण्डे, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा, योगेन्द्र पाण्डेय, अश्विन सरडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments