Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

विशाखापट्टनम ग्लोबल सोलर एक्सपो में बस्तर के नीलाम्बर सेठिया सम्मानित, सौर ऊर्जा क्षेत्र में योगदान को मिली पहचान

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर/विशाखापट्टनम; आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित ग्लोबल सोलर एक्सपो में बस्तर के लिए गौरव का क्षण देखने को मिला। सारांश सोलर ए...

जगदलपुर/विशाखापट्टनम;

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित ग्लोबल सोलर एक्सपो में बस्तर के लिए गौरव का क्षण देखने को मिला। सारांश सोलर एनर्जी के डायरेक्टर नीलाम्बर सेठिया को सौर ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान APL Apollo Sun Steel (रायपुर) तथा CATHODE Power (गुजरात) की ओर से प्रदान किया गया। आयोजन में देशभर से सौर ऊर्जा उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, कंपनियों और उद्यमियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर नीलाम्बर सेठिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे बस्तर का सम्मान है। उन्होंने सम्मान के लिए दोनों कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सौर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए उनकी टीम लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सारांश सोलर एनर्जी द्वारा बेहतर गुणवत्ता वाले जीआई, हेवी-ड्यूटी और एल्यूमिनियम स्ट्रक्चर के साथ आधुनिक सोलर एवं हाइब्रिड सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही ग्राहकों को उचित मूल्य, तकनीकी जानकारी और बेहतर बिक्री उपरांत सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

नीलाम्बर सेठिया ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक लोग स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएंगे और गुणवत्तापूर्ण सोलर सिस्टम का लाभ उठाकर बिजली की बचत के साथ आत्मनिर्भर बनेंगे।

उन्होंने पात्र हितग्राहियों से प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत शीघ्र पंजीयन कराने की अपील भी की।

No comments