जगदलपुर: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) ने मंगलवार को कृषि विभाग कार्यालय, जगदलपुर के सामने नकली डीएपी खाद, बीज और उर्वरकों...
जगदलपुर: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) ने मंगलवार को कृषि विभाग कार्यालय, जगदलपुर के सामने नकली डीएपी खाद, बीज और उर्वरकों की कथित बिक्री के विरोध में ढोल-नगाड़े बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है तथा बाजार में कथित रूप से नकली और अमानक उर्वरकों की बिक्री की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो इसका सीधा असर किसानों की फसलों और उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि किसानों को कथित रूप से मिट्टी और कंकड़ जै प्रदर्शन में शामिल छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता लखेश्वर बघेल ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनका आरोप था कि किसान सहकारी समितियों और खाद केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। से पदार्थों से बना डीएपी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों से जुड़े इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में शामिल छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता लखेश्वर बघेल ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनका आरोप था कि किसान सहकारी समितियों और खाद केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने भी आरोप लगाया कि नकली खाद और बीज की बिक्री से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें :
कथित नकली खाद और बीज मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच।
शासकीय लैंप्स, सहकारी समितियों और निजी कृषि केंद्रों की जांच।
दोषी कंपनियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई।
प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा।
खरीफ सीजन में डीएपी और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन में पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू कोमल सेना,विक्रम सिंह डांगी, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,लता निषाद/चंपा ठाकुर,महामंत्री अभिषेक नायडू,सुभाष गुलाटी,विजय सिंह,जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,सुषमा सुता,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप,प्रवक्ता जावेद खान,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,सूर्यापानी, संतोष सेठिया,फूलसिंह बघेल, नीलुराम, ललिता राव,भोजराज नाग,हनुमान द्विवेदी,संजय पाणिग्रही,संतोष यादव,अनवर खान,विजेंद्र ठाकुर, गणेश कावड़,जीवन लाल, दंतेश्वर राव,सहदेव नाग,संदीप दास,अंजना नाग,ज्योति राव,एस नीला,मोहसिन खान,सलीम अली, सद्दाम रजा,आकिब रजा,मनिता राऊत,हेमंत कश्यप,शंकर सेन,सोनारू,पार्षद शुभम यदू,जस्टिन भवानी,आभाष महंती, अफरोज बेगम,जयमती, हंसू नाग,खेमराज सेठिया सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments