Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छापर भानपुरी लैंप्स में ध्वजारोहण के साथ सहकारी सप्ताह का शुभारंभ

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):    सहकारिता की भावना को मजबूत करने और किसानों को सहकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से छापर भानपुरी लैंप्स प्रा...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):   सहकारिता की भावना को मजबूत करने और किसानों को सहकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से छापर भानपुरी लैंप्स प्रांगण में सहकारी सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं लैंप्स अध्यक्ष अनंत राम कश्यप ने ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सहकारिता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए किसानों और ग्रामीणों से सहकारी संस्थाओं से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री मुन्नालाल कश्यप, जनपद सदस्य गंगाराम बघेल, पूर्व उपसरपंच जयसिंह बघेल, लालू राम कश्यप, प्रेम बघेल, लैंप्स मैनेजर रूपनाथ पाणिग्रही, ब्रांच मैनेजर पुष्पलता बमलेश्वर, लेखपाल मानु कुंजाम सहित लैंप्स के कर्मचारी, ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सहकारी सप्ताह के दौरान किसानों और ग्रामीणों को सहकारिता से संबंधित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।   


No comments