Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भानपुरी के पास मंत्री केदार कश्यप का फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कुछ जवान घायल

यह भी पढ़ें -

मंत्री स्वयं घायल जवानों को लेकर पहुंचे कोंडागांव अस्पताल, चिकित्सकों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश जगदलपुर। जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर भा...

मंत्री स्वयं घायल जवानों को लेकर पहुंचे कोंडागांव अस्पताल, चिकित्सकों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश

जगदलपुर। जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर भानपुरी के समीप छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार कुछ जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मंत्री केदार कश्यप स्वयं घायल जवानों को लेकर कोंडागांव अस्पताल पहुंचे और उनके उपचार की व्यवस्था कराई।

मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भानपुरी के समीप फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार जवान घायल हुए। उन्होंने तत्काल घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मंत्री ने चिकित्सकों को घायल जवानों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मां दंतेश्वरी से सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बताया गया है कि दुर्घटना में मंत्री केदार कश्यप स्वयं सुरक्षित हैं। हादसे में घायल जवानों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

No comments