Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

धनपुंजी में 24.545 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

नगरनार पुलिस की कार्रवाई, ओडिशा से रायपुर ले जाने की तैयारी में थे आरोपी; 12.27 लाख रुपए का गांजा जब्त जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थ...

नगरनार पुलिस की कार्रवाई, ओडिशा से रायपुर ले जाने की तैयारी में थे आरोपी; 12.27 लाख रुपए का गांजा जब्त

जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास दो आरोपियों को 24.545 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की कीमत करीब 12 लाख 27 हजार 250 रुपए है। आरोपी गांजा ओडिशा से रायपुर ले जाने की तैयारी में थे।

पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांजा लेकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर नगरनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान चुमन बघेल (20), निवासी ग्राम तुरपुरा पोड़ाईगुड़ा पारा, थाना भानपुरी, जिला बस्तर तथा बेनूधर कश्यप (21), निवासी ग्राम कुम्हली, थाना भानपुरी, जिला बस्तर के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे में रखे थैला, प्लास्टिक बोरी और बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 24.545 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नगरनार थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 124/2026 के तहत धारा 20(ख) II (ग) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक अजय साहू, भीमेसन बघेल, आरक्षक दशरू नाग, सुकमन पाण्डे, डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज एवं सैनिक जगन्नाथ नाग का विशेष योगदान रहा।

No comments