जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और हिंसा का दंश झेलने वाले लोगों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगोष्ठी को मुख्य वक्ता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने देश के विभाजन की परिस्थितियों और उससे उपजी मानवीय त्रासदी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाजन की पीड़ा और उस दौर में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने नई पीढ़ी को इतिहास के इस दुखद अध्याय से परिचित कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
संगोष्ठी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले हजारों-लाखों लोगों को याद कर उन्हें नमन किया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय से अमर जवान शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के उपरांत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन मशाल रैली भी निकाली गई। हाथों में मशाल और राष्ट्रध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, बलदेव मंडावी, आर्येंद्र सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्रही, परिस राम बेसरा, योगेंद्र पाण्डेय, नरसिंह राव, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, लखीधर बघेल, नारायण ठाकुर, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, योगेंद्र सिंह ठाकुर, नीलाम्बर सेठिया, विनय सोना, प्रदीप देवांगन, रंजीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




No comments