Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

संगठन निर्माण में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में प्रथम, जगदलपुर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का हुआ भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन निर्माण एवं कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की प्रभावी र...

जगदलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन निर्माण एवं कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की प्रभावी रिपोर्टिंग के आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पूरे देश में प्रथम स्थान मिलने पर बस्तर सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जगदलपुर आगमन पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने उनका भव्य स्वागत किया।

राजीव भवन में आयोजित स्वागत समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे केवल प्रदेश कांग्रेस की उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के सम्मान और मेहनत का परिणाम बताया।

इस अवसर पर सुशील मौर्य ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन होता है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि एआईसीसी की समीक्षा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे आदिवासी अंचल से आने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में मिली यह उपलब्धि पूरे बस्तर के लिए भी गर्व का विषय है। बस्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमेशा संगठन और पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। आने वाले समय में जिला कांग्रेस कमेटी जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से जनता के बीच उठाने तथा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व सभापति कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र परिहार, महामंत्री अभिषेक नायडू, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments