Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सांसद महेश कश्यप की पहल से सावन के पहले सोमवार भूपालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु, मोटरबोट सेवा बनी आस्था का सहारा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार पर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप की पहल से दलपत सागर के मध्य स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भूपालेश्वर महादेव...

जगदलपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार पर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप की पहल से दलपत सागर के मध्य स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भूपालेश्वर महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष मोटरबोट सेवा संचालित की गई। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस व्यवस्था का लाभ उठाते हुए हजारों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

सांसद महेश कश्यप ने श्रद्धालुओं एवं गौ सेवकों की मांग को देखते हुए सावन माह के प्रत्येक सोमवार मोटरबोट सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। इससे दूरस्थ एवं सामान्य दिनों में पहुंच से बाहर रहने वाले इस ऐतिहासिक मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच संभव हो सकेगी।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है। सावन के पवित्र माह में अधिक से अधिक शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह व्यवस्था आगामी सोमवारों में भी श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

गौ सेवक रोहन कुमार ने बताया कि दलपत सागर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ऐतिहासिक तालाबों में से एक है। इसका निर्माण काकतीय वंश के शासक दलपत देव ने कराया था, जबकि तालाब के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण काकतीय शासक भूपाल देव ने कराया और यहां शिवलिंग की स्थापना की। लगभग 300 वर्ष पुराने इस मंदिर को भूपालेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। सामान्य दिनों में यह मंदिर श्रद्धालुओं की पहुंच से दूर रहता है और विशेष अवसरों पर ही यहां दर्शन संभव हो पाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अनिल अग्रवाल, नरेश कोरी, रोहन कुमार, देवेंद्र कश्यप, तमिश नायडू, रवि नेताम, अजय यादव, जशवंत जोशी, भवानी चौहान, इन्द्र टेमरे, रोहन सेठिया सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं गौ सेवक उपस्थित रहे।


No comments