Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा ने पश्चिम नगर मण्डल के सातों मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, संगठन को मिलेगा नया बल

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जगदलपुर पश्चिम नगर मण्डल के सभी सात मोर...

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जगदलपुर पश्चिम नगर मण्डल के सभी सात मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की अनुशंसा पर पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने नियुक्तियों की घोषणा की।

घोषित सूची के अनुसार अतुल सिम्हा को युवा मोर्चा, सुधा मिश्रा को महिला मोर्चा, अविनाश सिंह गौतम को किसान मोर्चा, संजय चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गायत्री कश्यप को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, योगेश शुक्ला को अनुसूचित जाति मोर्चा तथा शशिनाथ पाठक को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा संगठन का मानना है कि नई जिम्मेदारियों से मोर्चों की गतिविधियों में तेजी आएगी और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में इन नियुक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।



No comments