Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

डीजीपी अरुण देव गौतम ने की तीन जिलों की पुलिसिंग की समीक्षा, नक्सल पुनर्वास और समन्वय पर दिया जोर

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस श्री अरुण देव गौतम ने सोमवार को जगदलपुर स्थित कोआर्डिनेशन मीटिंग हॉल में बस्तर संभाग के तीन जिलों ...

जगदलपुर। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस श्री अरुण देव गौतम ने सोमवार को जगदलपुर स्थित कोआर्डिनेशन मीटिंग हॉल में बस्तर संभाग के तीन जिलों की पुलिसिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में बस्तर, कोंडागांव और सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षकों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में नक्सल पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। डीजीपी श्री अरुण देव गौतम ने बेसिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का लाभ पात्र पुनर्वासितों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीति के प्रावधानों के अनुरूप पात्र लोगों को अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया। डीजीपी ने सभी जिलों में तकनीक आधारित पुलिसिंग को और मजबूत करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच बेहतर आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। डीजीपी ने अधिकारियों को अंदरूनी क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों में नियमित भ्रमण करने, क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन करने तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझने के निर्देश दिए।

उन्होंने शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आम जनता का विश्वास जीतने को पुलिसिंग की महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताया। उन्होंने सुरक्षा के साथ-साथ जनसंपर्क और क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर श्री बी.एन. मीणा, महानिरीक्षक सीआरपीएफ श्री कबीब के, महानिरीक्षक बीएसएफ श्री संजय पंत सहित केंद्रीय सुरक्षा बलों के उप महानिरीक्षक, बस्तर, कोंडागांव एवं सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक तथा अन्य संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments