Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नारायणी बहुभाषी संग्रहालय की प्रदर्शनी देखने पहुंचे राज्यपाल रमन डेका

यह भी पढ़ें -

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, काठाडीह में सोमवार, 7 सितंबर को नारायणी बहुभाषी संग्रहालय की प्रदर्शनी आकर्षण क...

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, काठाडीह में सोमवार, 7 सितंबर को नारायणी बहुभाषी संग्रहालय की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमन डेका ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर संग्रहालय की गतिविधियों की जानकारी ली।

प्रदर्शनी के दौरान राजेंद्र ओझा और डॉ. मृणालिका ओझा ने राज्यपाल को संग्रहालय के उद्देश्य, स्वरूप और प्रदर्शित सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बहुभाषी साहित्य, भाषा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में संग्रहालय की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

राज्यपाल ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया और संग्रहालय से जुड़े प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल, रजिस्ट्रार सुनील कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. नीति ताम्रकार सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


No comments