Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चढ़ावा और जमीन अनियमितताओं के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें -

पखांजूर। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर से जुड़े ट्रस्ट में कथित चढ़ावा, दान और जमीन संबंधी अनियमितता...

पखांजूर। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर से जुड़े ट्रस्ट में कथित चढ़ावा, दान और जमीन संबंधी अनियमितताओं के विरोध में पखांजूर बाजार चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने आम हिंदू समाज के बीच पहुंचकर जनजागरण अभियान भी चलाया।

शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर हिंदू समाज की लंबे समय से चली आ रही आस्था और संघर्ष का परिणाम है। मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश से श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी मात्रा में दान, चढ़ावा, सोना-चांदी एवं अन्य सामग्री अर्पित की गई। संगठन का आरोप है कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों द्वारा इन संसाधनों के प्रबंधन में कथित तौर पर अनियमितताएं की गई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के लिए खरीदी गई जमीनों के लेनदेन में भी कथित हेरफेर और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। शिवसेना का कहना है कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाना चाहिए।

संगठन ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं और मंदिर से जुड़े दान एवं संपत्तियों के मामले में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को कथित अनियमितताओं के संबंध में जानकारी देते हुए जनजागरण किया।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मांग की कि अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे, दान और जमीन संबंधी मामलों की जांच कराई जाए तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।


No comments