Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

एलपीजी बुकिंग का 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में मिलेगी रिफिल की सुविधा

यह भी पढ़ें -

दंतेवाड़ा/जगदलपुर। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए निर्धारित 45 दिनों के अंतर को घट...

दंतेवाड़ा/जगदलपुर। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए निर्धारित 45 दिनों के अंतर को घटाकर 25 दिन किए जाने का निर्णय लिया गया है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इसे दंतेवाड़ा सहित बस्तर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत बताया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने सांसद महेश कश्यप से रिफिल बुकिंग की 45 दिनों की अवधि घटाकर 25 दिन करने की मांग की थी। इसके बाद सांसद ने अगस्त 2026 में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की थी।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को घरेलू एलपीजी रिफिल की बुकिंग के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से 25 दिनों का अंतर निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सांसद महेश कश्यप के अनुसार, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कई परिवारों में एक सिलेंडर 25 से 30 दिनों में समाप्त हो जाता है। ऐसे में 45 दिनों की अवधि की बाध्यता के कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडर खत्म होने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि नए निर्णय से खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

महेश कश्यप ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर उनका समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

रिपोर्ट : विमलेंदु शेखर झा

No comments