Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजयुमो की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

यह भी पढ़ें -

सांसद महेश कश्यप बोले युवा शक्ति संगठन की असली ताकत, भविष्य के नेतृत्व निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)। भारतीय ...

सांसद महेश कश्यप बोले युवा शक्ति संगठन की असली ताकत, भविष्य के नेतृत्व निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय, जगदलपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और युवा मोर्चा की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में भाजयुमो जिला प्रभारी जय हिन्दूजा और जिला सह प्रभारी विकास दुआ का बस्तर में प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने युवा मोर्चा को भाजपा संगठन की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में आगे रहकर जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और भविष्य के नेतृत्व निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया।

भाजयुमो जिला प्रभारी जय हिन्दूजा ने कहा कि संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ किया जाना चाहिए। संगठन की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में होती है। इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।

वहीं, जिला सह प्रभारी विकास दुआ ने परिचयात्मक बैठक में पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, जिला महामंत्री परेश बेसरा एवं रजनीश पाणिग्राही सहित अविनाश श्रीवास्तव, मनोज पटेल, अभिलाष यादव, विनय राजू, जीवनाथ मौर्य, आलेख राज तिवारी, आनंद झा, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, भरत सिंह ठाकुर, रामप्रसाद मौर्य, सत्यम झा, विमल पांडे, मयंक दीवान, डिकेश नाग, अनुष्का साहू, सोमप्रकाश जोशी, कृष्णा निषाद, राहुल सोनी, मोरध्वज सेठिया, पंकज राठौर, तमिश नायडू, विवेक साहू, प्रतीक नायडू, दीपक पांडे, विक्रम ठाकुर, काजल वर्मा, तेजस्वीता घोष, मुकेश शर्मा, जितेंद्र बाकड़ा, जशवंत जोशी, मनी विक्रम नायडू, रवि शर्मा, रवि नेताम, शरद श्रीवास्तव और प्राचीन तिवारी सहित सभी 12 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments