Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता के लिए बस्तर विश्वविद्यालय की टीम भुवनेश्वर रवाना

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर की महिला एवं पुरुष जूडो टीम ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर रवाना...


जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर की महिला एवं पुरुष जूडो टीम ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर रवाना होगी। प्रतियोगिता 3 से 6 नवंबर तक कलिंगा विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय की टीम में पुरुष और महिला वर्ग के पांच-पांच खिलाड़ी शामिल हैं।

पुरुष वर्ग के खिलाड़ी: मुसैफ गाजी (60 किग्रा), आयुष गंजीर (66 किग्रा), यशवंत पांडेय (73 किग्रा), अनिल गोटा (81 किग्रा) और सूर्य प्रकाश (100 किग्रा से अधिक)।

महिला वर्ग की खिलाड़ी: रोशनी (48 किग्रा), सृष्टि नेगी (52 किग्रा), श्यामा एंजा (57 किग्रा), मृगाक्षि मंडल (63 किग्रा) और जानवी सिंह चौहान (70 किग्रा)।

टीम के कोच क्रीड़ा अधिकारी मारुति नंदन मरकाम होंगे। विश्वविद्यालय के खेल संचालक बी.एल. केवट, अग्रणी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सत्यनारायण सोनत, पवन ठाकुर, विजय बोरकर सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और खेल प्रेमियों ने टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।



No comments