Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

दीपावली को लेकर नगर निगम का स्वच्छता अभियान तेज, रविवार को भी जुटे रहे सफाई कर्मचारी

यह भी पढ़ें -

बालाजी वार्ड में पार्षद हरीश पारख ने सफाई कर्मियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर शह...

बालाजी वार्ड में पार्षद हरीश पारख ने सफाई कर्मियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। त्योहार के दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से निगम के सफाई कर्मचारी रविवार के अवकाश के दिन भी विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य में जुटे रहे।

बालाजी वार्ड में पार्षद हरीश पारख सहित नगर निगम के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान सफाई कर्मियों ने वार्ड की साफ-सफाई कर त्योहार से पहले स्वच्छ वातावरण तैयार करने का प्रयास किया।

रविवार को भी पूरी तत्परता से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की पार्षद हरीश पारख ने सराहना की। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

No comments