Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जनपद पंचायत बकावंड में की गई प्रथम सामान्य सभा की बैठक

यह भी पढ़ें -

बकावंड : विकास खंड स्तरीय सामान्य सभा की प्रथम बैठक  24 जुलाई, को जनपद पंचायत बकावंड के  अटल समरसता भवन में दोपहर 12:00 बजे से किया गया। इस...

बकावंड : विकास खंड स्तरीय सामान्य सभा की प्रथम बैठक  24 जुलाई, को जनपद पंचायत बकावंड के  अटल समरसता भवन में दोपहर 12:00 बजे से किया गया। इस बैठक में विकासखंड स्तर के जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत  उपाध्यक्ष, सभी निर्वाचित जनपद सदस्य, जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एल. एन. पटेल, सभी विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत के कर्मचारीगण, दुष्यंत ठाकुर उपअभियंता, कौस्तुभ वर्मा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, श्रवण श्रीवास्तव, रितेश अवस्थी एवं राजेश मिश्रा उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत की  अध्यक्ष श्रीमती सुखदेई बघेल के द्वारा की  गई। समस्त  विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनपद  सदस्यों के समक्ष दी गई। जनपद सदस्यों के द्वारा चाही गई जानकारियां एवं अपने क्षेत्र की समस्याओं का सभी निराकरण उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों के द्वारा किया गया।

No comments