Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महिला को लगी आसमानी गोली किस हथियार से चली है, तलाश में जुटी पुुलिस

यह भी पढ़ें -

➡️ 12 घंटे की पड़ताल में कुछ पता नहीं चला ग्वालियर :  माधवी नगर गदाईपुरा में महिला को लगी आसमानी गोली किस हथियार से चली है। इसका पता लगाने क...

➡️ 12 घंटे की पड़ताल में कुछ पता नहीं चला

ग्वालियर : माधवी नगर गदाईपुरा में महिला को लगी आसमानी गोली किस हथियार से चली है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। 12 घंटे की पड़ताल में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लाइसेंसी हथियारों को चेक करना शुरू कर दिया है। पुलिस यह भी पता चला रही है कि 50 मीटर की सक्रिल में किस के यहां शादी थी। पुलिस ने मुखबिरों का जाल फैलकर सूचना एकत्रित कर रही है कि घटनास्थल के आसपास किन-किन लोगों के पास अवैध हथियार हो सकते हैं। पुलिस हर्ष फायर करने वाले तक पहुंचने के लिए अंधेरे में तीर चला रही है।
माधवी नगर निवासी प्रेमचंद राठौर किराना कारोबारी है। रविवार की शाम को पत्नी आरती राठौर शाम पहली मंजिल पर सफाई कर रहीं थीं। अचानक महिला के हाथ से खून बहने लगा और दर्द के कारण वह चक्कर खाकर वहीं गिर गई। घरवालों ने इलाज के लिए महिला को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने हाथ का घाब देककर बताया कि घायल को गोली लगी है। और गोली हाथ में लगने के बाद आरपार हो गई।महिला को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी पड़ताल करने के लिए अस्पताल व मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को आशंका है कि गोली आसपास आयोजित शादी समारोह में किसने हवाई फायर किया। गोली हवा में चलने के बाद वापस लौटी है। और महिला के हाथ में लग गई। पुलिस का दावा है हर्ष फायर करने वाले का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

No comments