जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक 27 नवंबर दोपहर 2:00 बजे भाजपा कार्यालय जगदलपुर में आहूत की जाएगी। नगर अध्यक्ष सुर...
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक 27 नवंबर दोपहर 2:00 बजे भाजपा कार्यालय जगदलपुर में आहूत की जाएगी।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में रखी गई जिसमें नगर मंडल कार्यसमिति सहित नगर मोर्चा, प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, भाजपा पार्षद गण, जगदलपुर में रहने वाले प्रदेश भाजपा एवं जिला मोर्चा के पदाधिकारियों को इस बैठक में आमंत्रित रहेंगे।इस बैठक में महत्वपूर्ण रूप से यह निर्णय लिया गया कि बूथ समिति का गठन कर डाटा एंट्री का काम शीघ्रता शीघ्र संपादित किया जाए एवम शक्ति केंद्र का पुनर्गठन कर उसके विस्तार पर चर्चा की गई। बूथ स्तर पर 25 सदस्यों का गठन पर चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप मनोहर दत्त तिवारी,आशुतोष पॉल,आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा,अभय दीक्षित,प्रकाश झा,अतुल सिम्हा,रोशन झा,गणेश काले,शशिनाथ पाठक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments