Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सीनियर कलाकारों को पैर छूकर सम्मान देते हैं ये स्टार्स, रणवीर सिंह ने तो भरी सभा में किया था ये कारनामा

यह भी पढ़ें -

एंटरटेनमेंट डेस्क भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के पैर छूना संस्कारों की पहचान है। हर शख्स अपने बड़े बुजुर्गों के पैर छूते हुए नजर आता है और...

एंटरटेनमेंट डेस्क

भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के पैर छूना संस्कारों की पहचान है। हर शख्स अपने बड़े बुजुर्गों के पैर छूते हुए नजर आता है और यही नजारा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिलता है। फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन एक सच्चाई ये भी हैं कि कुछ स्टार्स अपने संस्कारों की वजह से लोगों की तारीफ बटोर चुके हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर सलमान खान तक जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। आज हम आपको इन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे। देखें लिस्ट।


 अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता बैक टू बैक फिल्में देते आ रहे हैं। लेकिन अभिनेता इसके अलावा अपने संस्कारों की वजह से भी जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने सीनियर कलाकारों के सामने झुककर उन्हें सम्मान देते हैं और उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने कई लोगों को इंडस्ट्री में स्टार बनाया है लेकिन सलमान खान खुद अपने सीनियर कलाकारों के आगे झुकते हुए नजर आ चुके हैं। सलमान कई बार अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जीतेंद्र जैसे सीनियर कलाकारों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखे गए हैं।

रणवीर सिंह ने एक इवेंट में अमिताभ बच्चन को दंडवत प्रणाम किया था। अभिनेता के इस व्यवहार ने सिर्फ अमिताभ बच्चन का ही नहीं बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया था। रणवीर सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

शाहरुख खान बॉलीवुड के ‘किंग’ कहे जाते हैं। लेकिन वह भी अपने से बड़ों के पैर छूने में नहीं शर्माते हैं। शाहरुख खान को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन तक के पैरों को छूते हुए देखा जा चुका है।

ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू हैं और वह कई मौके पर अपने संस्कारों की झलक दिखा चुकी हैं। एक बार ऐश्वर्या राय ने इवेंट के दौरान स्टेज पर सबके सामने अपने ससुर अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे। इसके लिए एक्ट्रेस की खूब तारीफ हुई थी।

इस लिस्ट में रेखा का नाम भी शामिल हैं। रेखा इवेंट और अवॉर्ड शो की जान मानी जाती हैं और जब भी वह किसी इवेंट में नजर आती हैं तब एक्ट्रेस अपने सीनियर कलाकारों के पैर छूते हुए देखी आती हैं। उन्हें एक बार आशा भोंसले के पैर छूते हुए देखा गया था।


No comments