स्वप्न शास्त्र का रहस्य : सपने हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा है, जो हमें वास्तविकता से दूर एक अलग दुनिया का अहसास कराते हैं। स्वप्न शास्त्र...
सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुए देखना: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुए देखता है कि तो यह इस बात का संकेत है की जल्द ही आपका भाग्य चमकने वाला है। भविष्य में आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। ऐसे सपने देखने का अर्थ है कि आप करियर में नई ऊंचाइयों को छूने वाले हैं।
खुद को नदी की दिशा में बहते हुए देखना: सपने में खुद को नदी की दिशा में बहते हुए देखने का अर्थ है की जल्द ही आपको शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। इस तरह के सपने देखने का अर्थ है कि आपका करियर बुलंदियों पर पहुंचने वाला है। वहीं अगर आप सपने में खुद को नदी की उल्टी दिशा में बहते हुए देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा सपने देखने से आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
खुद को किसी वस्तु के पीछे छिपे हुए देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में व्यक्ति खुद को किसी वस्तु के पीछे छिपे हुए देखता है तो इसका अर्थ है की आपको करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी ऐसा सपना आया है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा सपना देखने का अर्थ है कि आपको करियर में बड़ी हानि हो सकती है।
अगर आपको बार-बार इस तरह के सपने आ रहे हैं तो शिवलिंग पर नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए।

No comments