खैरागढ़ : खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। रात करीब 3 बजे के आसपास ...
गौरतलब है कि देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष रहे। साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ सीट के विधायक थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल खैरागढ़ रियासत में, बल्कि पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।
No comments