Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

अब तक ​नहीं थमा कोरोना का कहर, मुंबई में आज से खुले कक्षा 1 से 12 तक के स्‍कूल

यह भी पढ़ें -

मुंबई।  कोरोना महामारी के बीच मुंबई में सोमवार से पहली से 12वीं कक्षा तक के बच्‍चों के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों को खोल दिए गए हैं...



मुंबई। कोरोना महामारी के बीच मुंबई में सोमवार से पहली से 12वीं कक्षा तक के बच्‍चों के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों को खोल दिए गए हैं। कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ बच्‍चों को स्‍कूल बुलाया गया है। माता-पिता की सहमति के बाद ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के समय मुंबई और महाराष्ट्र में कोविड ने सब से अधिक कहर बरपाया है।

बच्चों को कोविड के खतरे से बचाने के लिए स्कूल को बंद कर दिया गया था। हालत में सुधार देखते हुए पहले 15 दिसम्बर को स्कूल को खोला गया था मगर जब मुंबई समेत महाराष्ट्र में वापस कोविड के मामलों में भारी इज़ाफ़ा देखा गया तो 4 जनवरी से स्कूल वापस बंद कर दिए गए थे। तकरीबन 15 दिन के अंतराल के बाद अब मुंबई में स्कूलों को खोल दिया गया है।

No comments