जगदलपुर : बड़ांजी थानांतर्गत एक बड़े मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, 16 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ग्रामीण परिवार को ठगने वाले ...
जगदलपुर : बड़ांजी थानांतर्गत एक बड़े मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, 16 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ग्रामीण परिवार को ठगने वाले दंपत्ति पर कार्यवाही की, और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया।
यह था मामला :
आरोपी अरुण कुमार धोते और नीता धोते ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा में रहने वाले चालकी राम (55 वर्ष) और उनके छोटे भाई बड़े पहोदा निवासी मनी राम को बीमा योजना में पैसे दोगुने होने का झांसा देकर ठगी की। दोनो भाइयों के संयुक्त बैंक खाते में 18 लाख 81 हजार 248 रुपए होने की जानकारी 2012 में आरोपियों को मिली। दोनो का खाता सेंट्रल बैंक बेलर शाखा में था। आरोपी अरुण कुमार धोते, जो उस समय बजाज एलायंस बीमा कंपनी में कार्यरत था, उसने चालकी राम और मनी राम को बीमा योजना में सारे पैसे लगाने के लिए, 5 वर्ष में दोगुने पैसे होने का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया, और बीमा के कागजात पर हस्ताक्षर करवा कर अपने और अपनी पत्नी के खाते में लगभग साढ़े 16 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। चालकी राम और उनके भाई को कहा गया की अब 5 वर्ष बाद उनके पैसे दोगुने हो जाएंगे। मगर अरुण कुमार धोते द्वारा कोई भी रसीद या बीमा से संबंधित कोई भी कागजात उन्हें नहीं दिया गया।
पांच वर्ष के बाद जब चालकी राम और मनी राम ने अपने दोगुने पैसे के बारे में बैंक और अरुण कुमार धोते से पता किया। पहले अरुण ने उन्हे टाला फिर आना कानी करने लगा, और फिर पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद चालकी राम के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसे थाना बड़ांजी द्वारा 22 जनवरी को विवेचना करके, आज 24 जनवरी को आरोपीयों को धेराबंदी कर उनके पास से एक वाहन क्रमांक सीजी 17 जी 9400 व 50 हजार रूपये को जप्त कर गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
| आरोपियों से जब्त की हुई गाड़ी |
मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओपी शर्मा व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय लोहण्डीगुडा श्री पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थाना बड़ांजी के प्रभारी अरूण कुमार नामदेव सउनि डीडी सिंह प्र०आर० 475 पुष्पराज सोलंकी प्र०आर० 1098 किशोर गुप्ता आर0 811 रमेश मरावी, आर० 1089 भीषम सिंह ठाकुर आर0 675 थानसिंह चुरेन्द्र चालक आर0 72 कोमल कतलम महिला आर0 480 धनबती थाना कोतवाली की सक्रिय भुमिका रही।

No comments