Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

स्वच्छता दीदियों ने क्या कहा शहरवासियों से और जानें उनकी आय का जरिया क्या है!

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : आज हमारी टीम ने धरमपुरा स्थित एसएलआरएम सेंटर में जाकर उनकी कार्यप्रणाली देखी। एसएलआरएम सेंटर में स्वच्छता दीदियों ने बताया कि ...

जगदलपुर : आज हमारी टीम ने धरमपुरा स्थित एसएलआरएम सेंटर में जाकर उनकी कार्यप्रणाली देखी। एसएलआरएम सेंटर में स्वच्छता दीदियों ने बताया कि "हमें यहां कचरे को अलग अलग संग्रहित करने के बाद उनमें से गीले कचरे को खाद बनाने की प्रक्रिया की जाती है। 



इसके लिए उस कचरे में अपशिष्ट पदार्थ को अलग करने के बाद उसे जमा करके रखते हैं। और फिर इस तरह से उसे 6 माह के बाद खाद के रूप में उपयोग किया जाता है" उन्होंने आगे नगर के लोगों से गुहार की कि "एसएलआरएम सेंटर में जब हमारे द्वारा गीले कचरे को रखा जाता है तो उसमे खाद बनाने के लिए सबसे पहले उसकी छंटाई की जाती है। जिसमे छंटाई के दौरान लगभग रोज टूटे हुए कांच या टीन भी निकलते हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान हमारी दीदियों को होता है, क्योंकि इन टूटे कांच के टुकड़ों से छंटाई के दौरान हमारी स्वच्छता दीदियों को हाथ में काटने तिल घायल होने की समस्या रहती है।" उन्होंने आगे कहा कि "हम जगदलपुर निगम क्षेत्र के लोगों से निवेदन करते हैं कि वे गीले कचरे में बची सब्जियां, बासी भोजन, फल के अतिरिक्त ऐसी ही चीज डालें जो खाद बनाने में काम आएं। इसके अलावा पॉलीथिन, कांच और अन्य अपशिष्ट से उसकी छंटाई में बहुत ज्यादा समस्या होती है।"



एसएलएमएम सेंटर में उपस्थित श्री विधु शेखर झा ने भी कहा कि आज हमने स्वच्छता दीदियों की कार्यशैली देखी और मैं शहरवासियों से आग्रह करूंगा कि वे गीले कचरे और सूखे कचरे का अलग अलग संग्रहण करें, और हम सभी समझे कि स्वच्छता के लिए निगम अमले के साथ साथ हमे भी संकल्पित होना होगा। उन्होंने कहा कि साथ ही इस बात का आवश्यक रूप से ध्यान रखें की टूटे कांच या ऐसी वस्तुएं जिनसे कोई चोटिल हो सकता है उन्हें गोले कचरे में न मिलाएं।




एसएलआरएम सुपरवाइजर संगीता ठाकुर ने सेंटर में निर्मित खाद की प्रक्रिया बताई। उन्होंने बताया की यह खाद और घरों का अपशिष्ट गत्ता सभी स्वच्छता दीदियों की आमदनी का मुख्य स्रोत है। आमदनी के लिए हम सभी मिलकर यहां खाद का निर्माण करते है, और आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को इन्हें एसएलआरएम सेंटर में विक्रय करतें हैं। यह खाद 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से विक्रय किया जाता है। मैं बागवानी पसंद करने वाले नगरवासियों से निवेदन करना चाहूंगी की जब भी उन्हें कंपोज्ड खाद लेना हो तो अपने नजदीकी एसएलआरएम सेंटर से यह खाद ले।

No comments