Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मालविका सूद कांग्रेस में हुई शामिल,लड़ सकती हैं चुनाव...

यह भी पढ़ें -

  रायपुर/ चंडीगढ़।  अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।  तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। 38 साल की मालविका मो...

 




रायपुर/ चंडीगढ़। अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।  तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। 38 साल की मालविका मोगा शहर में काफी समय से सामाजिक कार्य कर रही हैं। सोनू सूद की सबसे बड़ी बहन मोनिका शर्मा फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी हुई हैं। मालविका के पिता और मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में मालविका कांग्रेस में शामिल हुईं।

 कंप्यूटर इंजीनियर मालविका मोगा में कोचिंग सेंटर चलाती हैं और जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। उन्होंने गौतम सच्चर से शादी की है। कोविड लॉकडाउन के दौरान मालविका ने गरीब छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन क्लासेज चलाया था।


No comments