Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

गंभीर बीमारी के इलाज के दौरान सैनिक ने तोड़ा दम, गृहग्राम में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

यह भी पढ़ें -

जांजगीर-चांपा।  जिले के एक जवान की गंभीर बीमारी के बाद दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में मौत हो गई। जवान को उनके गृहग्राम में सैनिक सम्मान के साथ ...



जांजगीर-चांपा। जिले के एक जवान की गंभीर बीमारी के बाद दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में मौत हो गई। जवान को उनके गृहग्राम में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक नवागढ़ ब्लाक के अमोरा गांव निवासी टंकेश्वर प्रसाद कश्यप भारतीय सेना में यूनिट-827 टीपीटी एएससीपीएल जयपुर में एनके नायक के पद पर पदस्थ थे। साल 2003 में वे सेना में भर्ती हुए थे। उनकी वर्तमान पदस्थापना जयपुर राजस्थान में थी। वे 15 साल की नौकरी फौज में पेरी कर चुके थे और 2 साल बाद उनका रिटाययमेंट था। जयपुर में काम के दौरानर ही तकरीबन एक से डेढ़ महिने पहले उनकी तबियत खराब हो गई। डॉक्टरों ने उनकी बीमारी को गंभीर श्रेणी का बताया और इलाज के लिए दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल रिफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान 19 जनवरी को उनका निधन हो गया। 21 जनवारी को उनके गांव अमोरा में उनको पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंमित विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्र के लोग, सेना के जवान और पूर्व सैनिक संघ के लोग मौजदू रहे।

No comments