Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महिलाओं ने क्रिकेट में आजमाए अपने हाथ...

यह भी पढ़ें -

भिलाई।  चौकी बेलन छोड़ महिलाओं ने क्रिकेट में अपने हाथ आजमाए। हम भी किसी से कम नहीं यह जज्बा दिखाते हुए महिलाओं ने क्रिकेट के मैदान पर अपना ज...



भिलाई। चौकी बेलन छोड़ महिलाओं ने क्रिकेट में अपने हाथ आजमाए। हम भी किसी से कम नहीं यह जज्बा दिखाते हुए महिलाओं ने क्रिकेट के मैदान पर अपना जौहर दिखाया रसोई से निकलकर महिलाएं क्रिकेट के मैदान पर चौके छक्कों की बारिश करती दिखीं। दशहरा मैदान सेक्टर 7 के मैदान में महिलाओं का क्रिकेट देखने बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। अपने तरह का यह खास आयोजन  उड़ान एक मंजिल संस्था द्वारा किया गया था। 

भिलाई के सेक्टर 7 में दिखा दरअसल यहां उड़ान एक मंजिल संस्था द्वारा 35 प्लस की महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 5 टीमों ने हिस्सा लिया। संस्था द्वारा लगातार दूसरे साल इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उड़ान एक मंजिल अध्यक्ष अंजू साहू ने बताया की इस तरह का आयोजन अपने आप में अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि चौकी बेलन छोड़कर महिलाएं क्रिकेट भी खेल सकती हैं। इसी जज्बे के साथ उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं में गृहणी के साथ-साथ एडवोकेट, टीचर्स व इंजीनियर महिलाओं ने भी भाग लिया। वहीं कुछ महिलाएं तो दादी नानी बन चुकी हैं उन्होंने ने भी अपना खेल कौशल दिखाया। इसमें भाग लेने वाली महिलाएं 35 वर्ष से ऊपर की हैं कुछ तो 50 से ऊपर की भी रही। प्रतियोगिता के दौरान पांच टीमों ने आपस में मैच खेले। जिसमें उड़ान एक मंजिल संस्था की टीम, सेक्टर 5 प्रतिभा टीम, साईं ऐरोबिक हुडको टीम, भिलाई3 टीम व मरोदा टीम ने हिस्सा लिया।

No comments