Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें -

मनरेगा कार्य के दौरान हुआ हादसा, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे मजदूर कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) :  कांकेर जिले के एक गांव में आकाशीय बिज...

मनरेगा कार्य के दौरान हुआ हादसा, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे मजदूर

कांकेर (विमलेंदु शेखर झा) : 

कांकेर जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में तालाब निर्माण कार्य चल रहा था, जहां लगभग 70 से 80 मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश और बिजली से बचने के लिए कई मजदूर पास के एक पेड़ के नीचे एकत्रित हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा मृतकों और घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments