Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें -

नई दिल्ली।   उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ...



नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिंह ने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस हटा दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र में लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं। मुझे राष्ट्र और पार्टी की सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद। बताया जा रहा है कि आरपीएन सिंह भाजपा के टिकट पर पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

No comments