नगरनार पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जगदलपुर । बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मारकेल...
नगरनार पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मारकेल शिवनागुड़ापारा में जमीन सीमांकन के दौरान तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को ग्राम मारकेल शिवनागुड़ापारा में जमीन सीमांकन के दौरान आरोपी विश्वकर्मा कश्यप (55 वर्ष) निवासी मारकेल शिवनागुड़ापारा, हाथ में धारदार तलवार लेकर आम लोगों को भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजय साहू, आरक्षक नेलसन टोप्पो, विक्रम उरांव एवं चालक आरक्षक अविनाश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments