Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

अमेरिका से मिली बेबी अमायरा को 55,000 रुपए की सहायता राशि

यह भी पढ़ें -

                                      दुर्ग। रूपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था भिलाई छत्तीसगढ़ की संरक्षिका,छत्तीसगढ़ की बिटिया श्रीमती...

 

  •                                  
     

  • दुर्ग।
    रूपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था भिलाई छत्तीसगढ़ की संरक्षिका,छत्तीसगढ़ की बिटिया श्रीमती विभा साहू न्यूयॉर्क, अमेरिका निवासी को संस्था की अध्यक्ष सु शांता शर्मा द्वारा बेबी अमायरा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली कि बेबी अमायरा जो कि सुपेला (भिलाई) में अपने माता के साथ रहती है, जन्म के समय डिलेवरी में कुछ समस्यायों के कारण बेबी अमायरा का बाया हाथ ठीक तरह काम नहीं कर रहा। डॉक्टर्स ने बताया कि फिजिकल थेरेपी के द्वारा बेबी अमायरा का हाथ ठीक हो सकता है।बेबी अमायरा के माता पिता आर्थिक रूप से उसका इलाज कराने में असमर्थ थे इसलिए संस्था संरक्षिका के माध्यम से नॉर्थ अमेरिका साहू एसोसिशन तथा आल अमेरिका छत्तीसगढ़ी ग्रुप के द्वारा 55,000 रुपए का सहयोग राशि दिया गया। यह सहयोग राशि चेक के माध्यम से रुपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था भिलाई छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष शांता शर्मा द्वारा बेबी अमायरा की माता को सौंपा गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सहायता राशि का चेक पीडि़त परिवार को प्रदान किया गया किया। रूपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था से अध्यक्ष सु शांता शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती मालती यादव, डॉ सुशीला यादव , डॉ सुरेश सिह, बलदेव, जयंत, डॉक्टर सिंह, विजयलक्ष्मी शर्मा, पी एस चौहान एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    No comments