जगदलपुर : 6 सूत्रीय मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के सरकार के खिलाफ अनिश्चित कालीन हड़ताल के बाद निकाली रैली, मां...
जगदलपुर : 6 सूत्रीय मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के सरकार के खिलाफ अनिश्चित कालीन हड़ताल के बाद निकाली रैली, मांग पुरा नही होने पर कही उग्र आंदोलन की बात।
अपने 6 सुत्रीय मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेष आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है,पूरे बस्तर संभाग से लगभग 4 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर दर पर मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए है, और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला जड़ दिया है और कृषि उपज मंडी में धरना देने के बाद एक विशाल रैली निकाले। बता दे कि बीते माह से लगातार मांगो को पूरा करने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा था और राजधानी में प्रदर्शन करने के बाद अब सभी जिला मुख्यालयो में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है और जब तक मांगे पूरी नही होती हैं तब तक आंदोलन जारी रखने की बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कही हैं।
विधायक रेख चंद जैन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दीया इस संदर्भ में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन 6 सूत्री मांगों को लेकर आश्वासन दिया है कि मैं इस मामले को हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचाऊंगा एवं कोशिश करूंगा की जल्द ही इनकी मांगे पूरी हो जाए।

No comments