जगदलपुर (वेदांत झा) : आज जगदलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लालबाग में विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा द्वारा आयोजित ...
जगदलपुर (वेदांत झा) : आज जगदलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लालबाग में विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा द्वारा आयोजित इस आमसभा में लगभग 40 हजार लोगों से ज्यादा भाजपा समर्थक और आमजन शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने आए हुए सभी लोगों की भीड़ के बारे में कहा कि भीड़ को देखकर लग रहा है, जैसे आगामी चुनाव की तैयारी आपने अभी से ही कर ली है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आम सभा को संबोधित करते हुए अपने मुख्यमंत्री काल की उपलब्धियों और योजनाओं का बखान किया।
आज हुए कार्यक्रमों की जानकारी :
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज सुबह नियमित विमान से जगदलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से सीधे जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए निकले। वहां उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की। जिसके पश्चात इनका काफिला भाजपा जिला कार्यालय की ओर बढ़ा। वहां आयोजित कोर-कमिटी की बैठक के साथ ही हाल ही में दिवंगत भाजपा नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर वे लालबाग में आमसभा को संबोधित कर नारायणपुर के लिए रवाना हुए। बता दें जे पी नड्डा, नारायणपुर में नक्सल हमले में मारे गए भाजपा के नेता और नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रद्धांजलि देने गए। उनके कार्यक्रम की रूपरेखा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह ही संशोधित की गई थी। जगदलपुर से नारायणपुर जाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष रूप से अपना हेलीकॉप्टर भाजपा अध्यक्ष के लिए भेजा था।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केदार कश्यप, किरण देव राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच में उपस्थित थे।
No comments