जगदलपुर : पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का संसदीय सचिव एवं विधायक रेख चंद जैन के निवास में आगमन ...
जगदलपुर : पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का संसदीय सचिव एवं विधायक रेख चंद जैन के निवास में आगमन पर आयोजन समिति के अध्यक्ष पं अनिल सामंत पंडित रोमित राज त्रिपाठी की उपस्थिति में स्वामी जी का स्वागत किया गया।
विधायक जैन परिवार सहित नगर वासियों द्वारा इस अवसर पर स्वामी शंकराचार्यजी के चरण पादुका की विधि विधान से पूजा_अर्चना की गई सभी ने स्वामीजी का चरण वंदन कर प्रसाद ग्रहण किया।
संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने अपने नगर क्षेत्र सहित प्रदेश की जनता की सुख शांति समृद्धि खुशहाली के लिए स्वामी शंकराचार्य जी से मांगा आशीर्वाद , जगतगुरु के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में परिजन के सदस्य सहित क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंटक कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सिंह, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, पार्षद कोमल सेना ,पार्षद सुनीता सिंह, सुरेन्द्र झा. राम शंकर राव, मिंटे कर, सुशील मौर्य,अवधेश झा, संतोष सिंह , राजकुमार झा, गौरनाथ नाग, हेमु उपाध्याय, विनोद कुकड़े सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता सहित आम नागरिक उपस्थित हुए, सभी ने जगतगुरु के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
सतीश साहू

No comments