Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भैसगांव में हाई स्कूल उन्नयन कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न, स्थानीय ग्रामीणों ने जताई खुशी

यह भी पढ़ें -

• ग्रामीणों ने हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए अपने समय में किए संघर्षों को याद • पुराने शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और ग्राम सरपंच का माना आभार • पहल...

• ग्रामीणों ने हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए अपने समय में किए संघर्षों को याद

• पुराने शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और ग्राम सरपंच का माना आभार

• पहले बच्चों को पढ़ाई के लिए नदी पार करके जाना पड़ता था, अब गांव में पढ़ेंगे विद्यार्थी।





जगदलपुर : आज जनपद बस्तर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैंसगांव में शाला उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के समय ग्रामीणों ने यहां हाई स्कूल बनाए जाने की मांग की थी जिसपर मुख्यमंत्री ने तत्काल यहां मिडिल स्कूल का उन्नयन कर हाई स्कूल भी शुरू किए जाने की घोषणा की थी जिसपर आज यहां के सरपंच और शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने शाला उन्नयन और प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। 

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि अब उनके बच्चे कक्षा आठवीं के बाद की पढ़ाई भी गांव में रहते हुए यहीं कर सकेंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी पालक काफी प्रसन्न थे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर राजगीत गाकर की गई। शाला के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की, जिसमे कविता, गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां विद्यार्थियों ने दी। इसके बाद बच्चों को किताबे दी गईं, और स्वल्पाहार करा कर, कार्यक्रम संपन्न हुआ।










आज के कार्यक्रम में भैसगांव की सरपंच देवली भारती, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, सीएससी श्रीधर पांडे, माध्यमिक शाला भैसगांव के प्रधानाध्यापक मंगलूराम नाग, हायर सेकेंडरी घोटिया की प्राचार्या कमला रंगारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक लाखन भारती और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

No comments