• अनुशासन जीवन को सफलता के सीढ़ी तक पहुँचता है - राजमन बेंजाम। जगदलपुर : आज चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्...
• अनुशासन जीवन को सफलता के सीढ़ी तक पहुँचता है - राजमन बेंजाम।
जगदलपुर : आज चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य तोकापाल विकासखंड में मुख्यमंत्री निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए | विधायक बेंजाम एवं जिलाध्यक्ष मौर्य ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की व विभिन्न शालाओं के 519 छात्राओं को सायकल वितरण किया* एवं कार्यक्रम के दौरान विधायक व जिला अध्यक्ष ने एक दिव्यांग छात्र को बेहतर शिक्षा हेतु श्रवण यंत्र प्रदान कर शुभाशीष दिया |
ग्राम सिरिसगुड़ा में संचालित हाई स्कूल सिरिसगुड़ा हेतु नवनिर्मित शाला भवन का लोकार्पण करते हुए विधायक व जिलाध्यक्ष ने स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
विधायक और जिलाध्यक्ष ने प्राथमिक शाला करंजी , प्राथमिक शाला सिरिस गुड़ा एवं प्राथमिक शाला राजुर के नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर शाला प्रवेश भी कराया।
विधायक राजमन बेंजाम* ने कहा कि छात्र जीवन में जो समय का सदुपयोग करना सीख लिया उसे सफल होने से कोई नही रोक सकता। विद्यार्थी जीवन सबसे अच्छा जीवन है, *हमारी सरकार आपके लिए स्कूल बनाएगी आप लोगों की हर समस्याओं का समाधान करेगी लेकिन पढ़ाई आप लोगों को ही करनी होगी।* इस वर्ष तोकापाल विकासखंड में 6 स्वामी आत्मानंद स्कूल खुली है आने समय में और भी स्कूल खुलेगी। *मैंने दूसरे राज्य की भी शिक्षा व्यवस्था देखी है लेकिन आज तक छत्तीसगढ़ राज्य के जैसी शिक्षा व्यवस्था कही नही देखी | मैं इस मंच के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं।
विधायक बेंजाम ने अपने उद्बोधन में समस्त शिक्षक शिक्षकाओं को निर्देशित किया कि जो बच्चे स्कूल सामग्री खरीदने में असमर्थ है ऐसे बच्चों को चिन्हित कर मुझे अवगत करायें, मैं उन बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लूंगा।
जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य* ने कहा गरीब निसहाय लोगों के लिए सरस्वती सायकल वितरण योजना बहुत ही लाभदायक योजना है | *छत्तीसगढ़ सरकार हमारी बेटियों के लिए उनके 18 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ कर्मकार कल्याण मंडल की तरफ से 20 हजार रुपये देने का काम कर रही है, जिन्होंने कर्मकार मंडल में रजिस्ट्रेशन करवाया है उनके परिवार के बेटे या बेटियां उच्च स्तरीय पढ़ाई करना चाहते है तो विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में राशि उपलब्ध कराने का काम हमारी सरकार कर रही है।* प्रत्येक *माता-पिता अपने बच्चों से एक उम्मीद करते हैं कि हमारे बेटा-बेटी पढ़ लिख कर एक दिन बड़े अधिकारी बन कर हमारा नाम रोशन करेंगे उनके उम्मीद को पर खरे उतरने के लिए आप लोगो को मेहनत करना होगा और अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूर्ण करना होगा।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,जनपद सदस्य तुलसी मौर्य,जनपद सदस्य सुभाष बघेल,जनपद सदस्य शंकर बघेल,जनपद सदस्य फूलों बघेल,जनपद सदस्य फूलमती बघेल,जनपद सदस्य गुलुड़ पोयाम,मनधर कश्यप सरपंच देउरगांव,बनमाली गोयल सरपंच सिंघनपुर,नकुल मौर्य सरपंच केशलूर,लच्छुराम सरपंच करंजी,बाबूलाल,बुधराम मांझी,विजय ठाकुर,चंद्रकांत टेकाम,मुन्ना बघेल,संपत,तेजनारायण निषाद,सन्नू मण्डावी,बुदराम मण्डावी,बीईओ पूनम सलाम,बीआरसी अजय शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षकाएँ उपस्थित रहें।

No comments