Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

विधायक बेंजाम ने कोडेनार 02 कुमापारा में आदर्श देवगुड़ी व पुलिया का किया लोकार्पण...

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने बास्तानार विकासखंड के ग्राम कोडेनार 02 कुमापारा में लागत 5 ला...

जगदलपुर : चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने बास्तानार विकासखंड के ग्राम कोडेनार 02 कुमापारा में लागत 5 लाख के जलनिन माता देवगुड़ी एवं लागत 19.68 लाख के 6 मीटर आर.सी.सी. स्लेब पुलिया निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन...




विधायक बेंजाम व जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ने ग्राम के पुजारियों के साथ पूजा अर्चना कर ग्राम देवगुड़ी के बारे में चर्चा की ।


विधायक बेंजाम ने कहा - हमारी सरकार आदिवासीयों को लाभ पहुँचाने का काम कर रही है, हमारी सरकार ने प्रत्येक ग्राम में देवगुड़ी निर्माण कर ग्रामवासीयों की आस्था एवं परंपरा को और मजबूती प्रदान की है , साथ ही आज पर्यन्त सड़क विहीन होने के चलते ग्रामीणों को आवागम के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और अब 19.68 लाख रुपये के लागत से 6 मीटर पुलिया निर्माण होने से ग्रामीणों तक आवागमन सहित समस्त सुविधाएं पहुच सकेंगी.




आगे कहा कि पिछले 15 साल में पिछली सरकार के जनप्रतिनिधियों ने अगर ग्रामीणों की समस्या सुन उसका निराकरण किया होता तो आज इस ग्राम के लोगों को समस्त मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो चुकी होती पर ऐसा न होकर केवल झांसा देने का काम पिछली सरकार ने किया और ग्रामीणों को अपने लुभावने वादों से ठगा । मगर भुपेश सरकार आदिवासीयों की सरकार है ये सरकार न केवल ग्रामीण बल्कि समस्त आमजनो के हितैसी सरकार है और उनकी समस्याओं को न सिर्फ सुना जाता है बल्कि उसका समाधान भी किया जाता है , हमारी सरकार ने जो कार्य 4 वर्ष में किया है वो पिछली सरकार ने 15 वर्ष में भी नही किया।


जिलाध्यक्ष मौर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि देवगुड़ी स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है जिसका संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण करना हमारे भूपेश सरकार की मंशा है और इस ओर पूर्ण रूप से ध्यान देते हुए प्रदेश के मुखिया निरंतर देवगुड़ियों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पर कार्य कर रहे हैं.


इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर,सासंद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर,सरपंच संघ अध्यक्ष बास्तानार सोमडु मण्डावी,रघुनाथ ठाकुर,दलपत ठाकुर,सन्नू बेंजाम,राजू बेंजाम,सप्पे बेंजाम,पंडरु बेंजाम,बुदराम कवासी,मोतीराम पोयाम एंव अन्य कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments