• मुंशी प्रेमचंद पर केंद्रित आयोजनों की श्रृंखला करेंगे आयोजित • शालेय बच्चों ने लिया हिस्सा जगदलपुर : उर्दू और हिन्दी के महान् साहित्यकार ...
• मुंशी प्रेमचंद पर केंद्रित आयोजनों की श्रृंखला करेंगे आयोजित
• शालेय बच्चों ने लिया हिस्सा
जगदलपुर : उर्दू और हिन्दी के महान् साहित्यकार प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रगतिशील लेखक संघ जगदलपुर द्वारा चरणबद्ध रूप में विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला की प्रथम कड़ी में 15 जुलाई 2023 को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आड़ावाल में स्वतंत्र कहानी लेखन प्रतियोगिता और " प्रेमचंद का साहित्य और भारतीय समाज" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्कूल के छात्र - छात्राओं
हिमांशु जाल, रोशनी शोरी, दीपक परते, कुसुम राणा,उषा भोई , सर्वोत्तम बघेल, प्रेमबती कश्यप, सकीना बानो, महेश, सुधांशु शर्मा, भारती बघेल,रिया शील, दिपेश कुमार, नीरज कुमार नेताम , अंशु नाग, भावेश कुमार मण्डावी, वम्शी कृष्णा, सुभद्रा नाईक और राधिका भारती ने प्रतियोगिताओं उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रगतिशील लेखक संघ, जगदलपुर द्वारा 31जुलाई तक विभिन्न स्कूलों में प्रेमचंद साहित्य के परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
आड़ावाल के हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजन के लिए प्राचार्य श्री राव सर, व्याख्याता आनंद अय्यर, सीमा श्रीवास्तव, शिल्पा दास,नेहा साहू और समस्त स्टाफ ने उल्लेखनीय योगदान किया।
इस अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ जगदलपुर से मदन आचार्य, जगदीश चंद्र दास, गायत्री आचार्य, प्रकाश चंद्र जोशी, सुनील श्रीवास्तव और ख़ुदेजा ख़ान उपस्थित थे।
संचालन जगदीश चंद्र दास ने किया।





No comments