जगदलपुर : आज चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष व भवन सनिर्माण व कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य बलराम मौर्य ने नैननार के ...
जगदलपुर : आज चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष व भवन सनिर्माण व कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य बलराम मौर्य ने नैननार के आश्रित ग्राम कामदेव कुरुसपाल में जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज नलजल प्रदाय कार्य लागत 70.47 लाख भूमिपूजन एवं विधायक मद अंर्तगत पानी टैंकर का उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक बेंजाम ने कहा कि पानी जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज है,मैंने अपने विधानसभा में पानी मिलने वाला गांव भी और पानी नही मिलने वाले गाँव भी देखा हूं।कामदेव कुरुसपाल में 40 हजार लीटर की एक टंकी बनेगी और वहां का पानी को घर-घर कनेक्शन देकर पानी पहुँचाया जाएगा। इस कार्य से अब कामदेव कुरुसपाल के गांव में पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
देवगुड़ी हमारी पूर्वजों की बचाई हुई संपत्ति है,जिसके संवर्धन के लिए हमारी सरकार ने बेहतर काम किया है।मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि के तहत सालाना 10 हजार रुपये देने का काम कर रही है।
जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की सरकार ने आदिवासी हित मे बहुत अच्छा काम किया है।15 साल सत्ता में रहे बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने कभी गरीब आदिवासियों के लिए काम नही किया जैसे ही प्रदेश में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की आयी वनाधिकार पट्टा वितरण करने का काम कर है।
इस दौरान सरपंच नैननार दशमो पोयाम, वरिष्ठ कांग्रेसी मनधर नाग, देवा पोयाम, मोती पोयाम, लछमी नाग, ग्राम पटेल पुरन बघेल, पुजारी मिरन, कोटवार गंगू कवासी,दामू, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।





No comments